1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी और बाबा रामदेव ही नहीं, योग को बढ़ाने में इनका भी है अहम योगदान

भोपाल की रहने वाली मीना सोंधी बीएसएनएल में नौकरी करती हैं 24 सालों से फ्री में योगा और थियेटर सिखा रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 22 Sep 2017, 7:12 PM IST

Yoga

बरेली। देश में तमाम महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने कामों से समाज को आइना दिखाने का काम किया है। परेशानियों से जूझते हुए तमाम महिलाएं सफलता के शिखर तक पहुंची हैं, जो समाज में एक नई मिसाल कायम करती हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बरेली की रहने वाली मीना सोंधी ने। मीना कई वर्षों से लगातार लोगों को निशुल्क योगा कराकर निरोग कर रही है इसके साथ ही वो बच्चियों को थियेटर और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दे रही हैं।

24 साल से फ्री सिखा रही हैं योग

भोपाल की रहने वाली मीना सोंधी बीएसएनएल में नौकरी करती हैं और 2001 में उनका ट्रांसफर बरेली हो गया तब से वो यहीं बस गईं। मीना सोंधी नौकरी के साथ-साथ लोगों को योगा सिखाने का काम भी करती हैं। मीना ने बताया कि उन्होंने 24 साल की उम्र में अपने गुरु डॉ केएम गांगुली से योगा सीखा था और वो भोपाल के आस पास के गांवों में गुरु जी के साथ कैम्प लगाती थीं और लोगों को योगा सिखाती थीं। बरेली आने के बाद भी उनका ये प्रयास जारी है और वो यहां पर अग्रसेन पार्क में रोजाना योग शिविर लगाती हैं जहां पर काफी तादात में लोग योग करने आते हैं। मीना कहती हैं कि जब योग करने से आदमी की बीमारी ठीक हो जाती है तो वो उसे ही अपनी फीस मानती हैं।


थियेटर की भी देती हैं ट्रेनिंग

मीना सोंधी इसके अलावा जिला जेल, नारी निकेतन, किशोर सदन में भी शिविर लगाती हैं जहां पर वो बंदियों को योगा सिखाती हैं और योग व ध्यान के माध्यम से बंदियों के डिप्रेशन को दूर करती हैं। योग के अलावा मीना एक थियेटर आर्टिस्ट भी हैं और वो पिछले 30 वर्षों से थियेटर करती चली आ रही हैं। आने वाली फिल्म मुक्केबाज में भी उन्होंने अभिनय किया है।मीना सोंधी लड़कियों को थियेटर की भी ट्रेनिंग देती हैं।इसके साथ ही वो लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी देती हैं।


सरकार से नहीं मिलती मदद

मीना सोंधी इतना सब कुछ निःशुल्क करती हैं और वो किसी से कोई रुपया नहीं लेती हैं लेकिन उन्हें मलाल है कि उन्हें सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिलती है अगर सरकार की तरफ से उन्हें सहायता मिल जाए तो वो और बेहतर ढंग से गरीबों की मदद कर पाएंगी। मीना सोंधी का कहना है कि बरेली में उन्होंने तमाम लोगों को योग सिखाया है जो कि अब ट्रेनर बन चुके हैं और उन्हें रोजगार मिल रहा है।


इंग्लैंड में भी सिखाया योग

योग को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया भी अदा किया उनका कहना है कि योग तो हमारे देश की बहुत पुरानी विधा है लेकिन इसका मोदी जी ने जब प्रचार प्रसार किया तो लोग योग के प्रति जागरूक हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो अभी हाल में ही अपनी बेटी के पास इंग्लैंड गई थीं तो उन्होंने वहां भी लोगों को योग सिखाया।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश