हालांकि, लगभग आधे घंटे बाद मोर को ट्रैक से सुरक्षित हटाने के बाद सेवा फिर से बहाल कर दी गई । इस बारे में दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (डीएमआरसी) के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल ने जानकारी दी। उन्होंने एक बयान में कहा,'मॉडल टाउन स्टेशन की पटरी पर शुक्रवार सुबह 9.45 बजे एक मोर दिखा। पक्षी को सुबह 10.18 बजे वन्यजीवन एसओएस अधिकारियों को सुरक्षित सौंप दिया गया।'