ओडिशा। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला ये वीडियो ओडिशा के मयूरभंज इलाके का है, जहां पर सड़क की बदहाली की वजह से स्थानीय लोग एक मरीज को कुछ इस तरह अस्पताल ले जाने के लिए मजबूर हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस रास्ते से ये लोग एक मरीज को चारपाई पर डालकर अस्पताल ले जा रहे हैं, वहां इनका पैदल चलना ही कितना मुश्किल हो रहा है तो ऐसे में वहां किसी एंबुलेंस का आना कल्पना से परे है। पूरी घटना मयूरभंज के जिले के कालादिहा गांव की है।