हालांकि कोरोना से जंग में प्लाज्मा थैरेपी ( Plasma Therapy ) को काफी अहम माना जा रहा है, लेकिन इस बीच एम्स ( AIMS ) के निदेशक रणदीप गुलेरिया ( Randip Guleria )ने बड़ा बयान दिया है।
एम्स डायरेक्टर ने बताया कि कोविड-19 ( Covid 19 ) के 30 मामलों में परीक्षण के दौरान प्लाज्मा थेरेपी का कोई ज्यादा फायदा नहीं नजर आया। एम्स डायरेक्टर के इस बयान ने नई बहस छेड़ दी है।