नई दिल्ली। शनिवार को सर्वदलीय बैठक में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों को दिया गया सरकार का प्रस्ताव आज भी कायम है। उनके एक फोन पर सरकार बातचीत करने के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि किसान नेताओं संग पिछली चर्चा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि वे किसानों से केवल एक फोन दूर हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के मसलों को वार्ता के जरिए सुलझाने की लगातार कोशिश कर रही है।