‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तीसरे सत्र में लगभग 2,000 स्टूडेंट्स और टीचर्स (Teachers) ने हिस्सा लिया है। इनमें 1,050 छात्रों का चयन निबंध प्रतियोगिता के जरिए किया गया है। पीएम मोदी के उत्साहित शब्द सुनकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा। स्टूडेंट्स में जोश भरने के लिए मोदी ने कहा कि वे उनकी हालात को अच्छी तरह से समझ सकते हैं।