13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे का बदला शेड्यूल, पाकिस्तानी पीएम से नहीं होगी मुलाकात

पीएम मोदी लंदन से सीधा जर्मनी के लिए रवाना हो गए हैं, जहां उनकी मुलाकात जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल से होगी।

2 min read
Google source verification
PAK PM modi

Modi Pak PM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिन के लिए विदेश यात्रा पर गए थे, लेकिन अब उनके दौरे में अचानक बदलाव किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पीएम मोदी लंदन से जर्मनी के लिए रवाना हो गए हैं, जहां आज उनकी मुलाकात जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल से होगी। पीएम मोदी के शेड्यूल में इस बदलाव से ये साफ हो गया है कि अब उनकी मुलाकात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी से नहीं होगी। अब इसकी कोई संभावना नहीं है। आपको बता दें कि लंदन में ही पीएम मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की मुलाकात की संभावना थी।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों के सम्मेलन (चोगम) में अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाहिद खाकान अब्बासी से आज यहां मुलाकात नहीं की है और कल भी इसकी कोई संभावना नहीं है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी चोगम में भाग लेने के लिए चार दिवसीय यात्रा पर बुधवार को ही ब्रिटेन पहुंचे हैं।

2015 में मिले थे मोदी-नवाज शरीफ
इससे पहले भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बीच साल 2015 में मुलाकात हुई थी। उस वक्त नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे। दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात उस वक्त हुई थी, जब पहले से तय कार्यक्रम के बिना ही मोदी अफगानिस्तान से लौटते वक्त लाहौर पहुंचे थे। यहां वो तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पोती की शादी में शिरकत करने के लिए गए थे। इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने की एक अहम पहल माना गया था, लेकिन उसके बाद भी पाकिस्तान ने आतंकवाद जारी रखा और भारत को उरी और पठानकोट जैसे घाव दिए।

जर्मन चांसलर से होगी पीएम मोदी की मुलाकात
वहीं दूसरी तरफ जर्मनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने के बाद उनकी मुलाकात चांसलर एंजेला मार्केल से होगी। आपको बता दें कि जर्मनी की चांसलर के तौर पर चौथी बार एंजेला मार्केल के पद संभालने के बाद पीएम मोदी और उनकी ये पहली मुलाकात होगी। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता विभिन्न द्विपक्षीय क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।