जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिकों ने जो हौसला दिखाया है उससे मैं काफी प्रभावित हूं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को कैसे दिन रात एक करके पूरा किया जाता है, कोई इन वैज्ञानिकों से सीखे। पीएम ने कहा कि कैसे विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी बड़ी से बड़ी चुनौती में भी पूरी तन्मयता के साथ हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए जुटे रह सकते हैं, यह हम इसरो के वैज्ञानिकों से सीख सकते हैं।