25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी बोले- जिस तरह महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता था कोरोना से भी 21 दिन में जीतेंगे

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया कोरोना के खिलाफ 21 दिन में युद्ध जीतेंगे देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 600 के पार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 25 Mar 2020, 7:34 PM IST

Pm Modi

पीएम मोदी बोले- जिस तरह महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता था कोरोना से भी 21 दिन में जीतेंगे

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र सरकार और राज्य सरकारें लगातार युद्धस्तर पर काम करने में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोगों से रू-ब-रू हुए। पीएम मोदी ने काशी के लोगों को लॉकडाउन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 21 दिन में हम ये युद्ध जीत लेंगे। उन्होंने कहा कि महाराभारत का युद्ध 18 दिन में जीता था, कोरोना से 21 दिन में जीत का प्रयास जारी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि काशी संयम, समन्वय और संवेदनशीलता सिखा सकती है। काशी शांति, संयम, सहनशीलता। साधना, सेवा, समाधान सिखा सकती है। जिस तरह से महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था, आज कोरोना के खिलाफ जो युद्ध पूरा देश लड़ रहा है, उसमें 21 दिन लगने वाले हैं। हमारी कोशिश है कि 21 दिन में जीत लिया जाए।

पीएम ने कहा कि कोरोना बीमारी के देखते हुए देशभर में व्यापक तैयारियां की जा रही है। सभी को इस समय घरों में रहना अति आवश्यक है। यही इस बीमारी से बचने का बेहतर उपाय है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि समर्थवान लोग अगले 21 दिनों तक प्रतिदिन नौ गरीबों की मदद करने का प्रण लें तो अच्छा नवरात्र हो जाएगा।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जनता को संबोधित करते हुए कहा, "जो तकलीफें आज हम उठा रहे हैं, जो मुश्किल आज हो रही है, उसकी उम्र फिलहाल 21 दिन ही है। लेकिन कोरोना का संकट समाप्त नहीं हुआ, इसका फैलना नहीं रुका तो कितना ज्यादा नुकसान हो सकता है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "ऐसे में जब देश के सामने इतना बड़ा संकट हो, पूरे विश्व के सामने इतनी बड़ी चुनौती हो, तब मुश्किलें नहीं आएंगी, सब कुछ अच्छा होगा, ये कहना अपने साथ धोखा करने जैसा होगा। अगर मैं कहूं कि सब कुछ ठीक है, सब कुछ सही है, तो मैं मानता हूं कि ये खुद को भी धोखा देने वाली बात होगी।"