
आपका बैंक, आपके द्वार के उद्घाटन पर पीएम मोदी बोले, हर घर तक पहुंचेगी बैंकिंग सेवा
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शनिवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आईपीपीबी का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपका बैंक आपके द्वार का उद्घाटन किया। प्रधान डाकघर सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के चुनिंदा उप डाकघर और शाखा डाकघरों में एक सितंबर से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंकिंग (आईपीपीबी) सेवा शुरू हो गई। डाकघर अपने खाताधारकों को डोर- टू- डोर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इस नई व्यवस्था में खाताधारकों के अंगुली या अंगूठा के निशान लगाना जरूरी होगा। इससे खाताधारकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी की घटनाओं पर रोक लगेगी। देशभर में 650 शाखाओं की शुरुआत की गई।
डॉकिया अब बैंक लेकर आएगा
उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडिया बैंक पोस्ट देश में बड़ा बदलाव लेकर आएगा। हर गरीबों को इससे फायदा पहुंचेगा। बैंक को गांव और गरीबों तक पहुंचाने का काम था। अब हर घर तक पहुंचेंगी बैंकिंग सेवा। पीएम ने कहा कि आपका बैंक आपके द्वारा हमारा सपना था। आज इसे लागू कर वह पूरा हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से डाकिया सिर्फ डाक नहीं बैंक भी लेकर आएगा। पुरानी व्यवस्थाओं को उनकी हाल पर नहीं छोड़ेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि अब आपको बैंक खाता, या कोई दस्तावेज रखने की जरूरत नहीं है। सिर्फ अंगूठे के निशान से काम हो जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, समेत कई लोग मौजूद रहे।
बैंक जाने की नहीं होगी जरूरत
आपके बैंक आपके द्वार स्कीम देशभर में 650 शाखाएं खोली गई है। इसमें लाखों डाककर्मी जुड़कर इसे सफल बनाएंगे। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जीरो बैलेंस पर पेपरलेस एक अंगूठे के द्वारा बायोमेट्रिक विधि से आपका खाता चंद मिनटों में खुल जाएगा और इसके बाद यदि आपको पैसे जमा करने या निकालने हैं तो आपको बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
Published on:
01 Sept 2018 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
