
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबईवासियों को बड़ी सौगात दी। विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने मुंबई में 19 करोड़ की लागत से मेट्रो कॉरि़डोर्स की नींव रखी। पीएम ने यहां मेक इन इंडिया के तहत बने पहले स्वदेशी मेट्रो कोच का उद्घाटन किया । इस दौरान पीएम ने मेट्रो का विजन डॉक्यूमेंट भी रिलीज किया।
पीएम मोदी बेंगलुरु के इसरो मुख्यालय से सीधे मुंबई पहुंचे। मुंबई एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने उनका जोरदार स्वागत किया। इससे पहले उन्होंने विले पार्ले में लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर में गणपति की पूजा की।
पीएम मोदी ने कहा कि पहले मुंबई का विकास देश का विकास है। मुंबई में विकास होगा तो देश में अपने आप विकास हो जाएगा। मेक इन इंडिया मेट्रो कोच पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब मेट्रो कोच भारत में बन रहे हैं। 2014 के बाद से मेट्रो ज्यादा शुरू हुई है।