28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट के बीच द्विपक्षीय बैठक आज, इन मामलों पर होगी बड़ी डील

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को भारत पहुंच रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kiran Rautela

•

Updated: 24 May 2018, 9:18 AM IST

pm modi

पीएम मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुट के बीच द्विपक्षीय बैठक आज, इन मामलों पर होगी बड़ी डील

नई दिल्ली। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को भारत पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि रूट एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर यहां पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मार्क रूट गुरुवार को एक द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की भी बात की जा रही है, जो दोनों देशों के साझा हितों से संबधित होंगे।

नीदरलैंड से आए विदेशी मेहमानों ने अंग्रेजी में बच्चों से पूछे सवाल, जवाब सुनकर हुए गदगद

प्रतिनिधिमंडल में रहेंगे ये लोग

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट के साथ प्रतिनिधिमंडल में उप प्रधानमंत्री कारोला स्काउटन, विदेश व्यापार और विकास मंत्री सिगरिद काग, बुनियादी ढांचा और जल प्रबंधन मंत्री कोरा वेन नियावेनहुइजेन होंगे।

पीएम बनने के बाद से रुट का पहला भारत दौरा

बता दें कि पिछले साल जून में पीएम मोदी ने नीदरलैंड का यात्रा की थी, जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। वहीं रूट ने 2015 में भी भारत का दौरा किया था लेकिन पीएम बनने के बाद से ये उनका पहला दौरा है।

फूलों की दीवानगी खींच लाई नीदरलैंड के बास को बीकानेर , देखिये वीडियो

130 कंपनियां ले रही हैं हिस्सा

विदेश मंत्रालय ने बताया कि लगभग 130 कंपनियों के 230 व्यापारिक प्रतिनिधि भी इस ट्रेड मिशन में भाग लेने भारत आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार ट्रेड मिशन में एग्रीफूड, बागवानी, लॉजिस्टिक्स, स्मार्ट सिटिज, जल, स्वास्थ्य व जीवन विज्ञान, आईटी, समुद्री क्षेत्रों की कई कंपनियां भाग ले रही हैं।

इसरो भी जाएंगे रूट

दिल्ली के बाद से रूट बेंगलुरू का भी दौरा करेंगे। यहां से वो इसरो भी जाएंगे और यहां की कई गतिविधियों में हिस्सा भी लेंगे। गौरतलब है कि पिछले एक साल में भारत और नीजरलैंड के बीच करीब 7.621 अरब डॉलर का व्यापार हुआ है।

पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा का असर

बता दें कि पिछले साल जून में पीएम मोदी ने नीदरलैंड की यात्रा की थी, जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। जून में पीएम मोदी ने अपनी नीदरलैंड की यात्रा के दौरान कहा था कि नीदरलैंड्स यूरोपीय संघ में भारत का छठा सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है और वैश्विक तौर पर पांचवां सबसे बड़ा निवेश साझीदार भी है।

वहीं, मोदी ने नीदरलैंड्स की कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठक भी की थी और राजा विलियम-एलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से भी मुलाकात की। इसके अलावा पीएम मोदी नीदरलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया था, जो यूरोप में दूसरे सबसे बड़े भारतीय प्रवासी हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग