मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच टीम ने पुलिस प्रशासन के मामले में कोऑर्डिनेशन की गंभीर कमी पाई गई है। तीन सदस्यीय जांच टीम में केंद्रीय सचिवालय में सुरक्षा सचिव, एस के सिन्हा भी सदस्य हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि रैली के दौरान 'सुरक्षा के कई पहलुओं' को नजरअंदाज किया गया था। हादसे के वक्त वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी भी नहीं थी। इसके अलावा यह भी देखा गया कि टेंट गिरने से बिजली चली गई थी, जिसके चलते पीएम के टेलीप्रॉम्पटर समेत सभी सिक्यॉरिटी गैजेट्स बंद हो गए थे। इसके बाद बाकी प्रोग्राम के दौरान सिर्फ माइक काम कर रहा था। सूत्रों ने बताया कि इस वजह से कुछ देर मोदी को बिना टेलीप्रॉम्टर देखे भाषण देना पड़ा था।