
triple talaq
नई दिल्ली। देश में 72वें स्वतंत्रता दिवस का जोरदार जश्न मनाया जा रहा है। पूरा देश जश्न-ए-आजादी के रंग में सराबोर है। लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। अपने 5वें संबोधन में पीए मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताया वहीं कई घोषणा भी की। साथ ही साथ पीएम मोदी ने तीन तलाक के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने कहा कि हम मुस्लिम महिलाओं के साथ हैं।
'मुस्लिम महिलाओं को बर्बाद कर रहा है तीन तलाक'
पीएम मोदी ने अपने 82 मिनट के भाषण के दौरान कहा कि तीन तलाक ने मुस्लिम महिलाओं का जीवन तबाह किया है। मैं मुस्लिम महिलाओं को भरोसा दिलाता हूं कि मैं पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने कहा कि, ‘‘मुस्लिम महिलाओं से मैं अाज लाल किले से कहना चाहता हूं कि तीन तलाक से उन्हें आजादी दिलानी है। इस संसद सत्र में भी हमने तीन तलाक बिल का मुद्दा उठाया। अभी भी कुछ लोग हैं जो इसे पारित नहीं होने देना चाहते। मैं मुस्लिम महिलाओं को भरोसा दिलाता हूं कि आपको न्याय दिलाने के लिए मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।
क्या है तीन तलाक बिल की स्थिति?
तीन तलाक संबंधी विधयेक को लोकसभा से मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि हाल ही में खत्म हुए मानसून सत्र में इस बिल को राज्यसभा में पेश नहीं किया जा सका। विपक्षी दल इसे लेकर अधिक स्पष्टीकरण के लिए संसदीय समिति के समक्ष भेजने की मांग कर रहे थे। आपको बता दें कि मूल विधेयक को लोकसभा द्वारा पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है और यह राज्यसभा में लंबित है, जहां NDA के पास बहुमत नहीं है। इस बीच केंद्रीय कैबिनेट ने ‘मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक 2017’ में तीन संशोधनों को मंजूरी दे दी है। सरकार ने मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक से जुड़े प्रस्तावित कानून में आरोपी को सुनवाई से पहले जमानत देने जैसे कुछ प्रावधानों को मंजूरी दी थी।
Published on:
15 Aug 2018 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
