
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल में आने वाले मैन वर्सेज वाइल्ड शो के स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगे। दुनिया भर में मशहूर इस रोमांचक शो में पीएम मोदी और बियर ग्रिल्स दोनों उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट पार्क में नजर आते हैं। यों तो आपने भी इसका टीजर और ट्रेलर देखा होगा, लेकिन पत्रिका डॉट कॉम के इस वीडियो के जरिये आपको पता चलेगा कि कैसे इतनी उम्र में कठिन चुनौतियों का सामना करने के बावजूद पीएम मोदी अपनी परवरिश नहीं भूलते। बियर ग्रिल्स के साथ बातचीत में पीएम मोदी कई ऐसी बातें कहते हैं जिनका मतलब बहुत गहरा है।