नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से बात की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संचालित संवाद कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने बाल पुरस्कार विजेताओां को इस मौके पर बधाई दी। 63 सालों में पहली बार ऐसा हो रहा है कि राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चे कोरोना संक्रमण के कारण गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं होंगे।