2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेताओं को PM Modi ने दिया संदेश, बोले- कृषि कानूनों के फायदे जनता को बताएं

Highlights भाजपा नेताओं से कहा कि तीन कानूनों के फायदे क्या होंगे, उसे जनता के बीच लेकर जाएं। राज्यों के अध्यक्षों के साथ प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारी, प्रदेश महामंत्री ने भाग लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 21 Feb 2021, 4:03 PM IST

PM Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया था और पार्टी नेताओं को संबोधित किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को लेकर कहा कि ये किसानों के फायदे के लिए लाए गए हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि तीन कानूनों के फायदे क्या होंगे, उसे जनता के बीच लेकर जाएं।

बंगाल चुनाव को लेकर ठीक चल रहा काम

पदाधिकारियों की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि 'बंगाल में चुनाव को लेकर प्रचार का काम ठीक चल रहा है, लेकिन अभी बहुत काम करने हैं।' उन्होंने आगे कहा कि 'तीन कृषि कानून किसान के फायदे को ध्यान में रखकर लाए गए हैं। तीन कानूनो के क्या फायदे हैं, आप जमीन पर जनता के बीच लेकर जाएं।'

कोरोना के कारण शहीदों को श्रद्धांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी के भाजपा बैठक में पहुंचने के बाद सबसे पहले कोरोना की वजह से शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पीएम ने बैठक में मौजूद संगठन के हर शख्स का व्यक्तिगत परिचय लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से कहा कि आप बनारस के सांसद को टाइट-वाइट करते हैं कि नहीं? गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पीएम नरेंद्र मोदी ही सांसद हैं और एक तरह से उन्होंने इस तरह का इशारा कर दिया कि संगठन के लोग सबसे ऊपर हैं।