3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi की वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक, जांच में जुटी टीम

PM Modi की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक पीएम मोदी रिलीफ फंड में पैसे डोनेट करने की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 3 Sep 2020, 9:29 AM IST

PM Modi Twitter Account Hacked

पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंटर को कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया। हालांकि, कुछ ही समय बाद अकाउंटर को रिकवर भी कर लिया गया है। ट्विटर ने भी इस बाद की पुष्टि कर दी है। वहीं, इस मामले की जांच भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि हैकर ने बिटक्वाइन की मांग की थी।

पीएम मोदी की वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट को हैक किया गया। ये अकाउंट narendramodi.in से लिंक था। बताया जा रहा है कि ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स बिटक्वाइन की मांग करने लगे। इस अकाउंटर प्रधानमंत्री को 25 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, ट्विटर ने भी अब इस मामले पर अपना बयान जारी किया है। ट्विटर के प्रवक्ता का कहना है कि पीएम मोदी की वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया था। प्रवक्ता का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। लेकिन, अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि इसका असर किसी और अकाउंटर पर पड़ा है या नहीं। यहां आपको बता दें कि इस ट्विटर अकाउंटर पर वेबसाइट और नमो एप से जुड़ी जानकारियां साझा की जाती है। ट्विटर का कहना है कि हम स्थिति को अभी सुधारने में लगे हैं। हालांकि, कुछ ही समय बाद इस अकाउंटर को रिकवर कर लिया गया है और सबकुछ सामान्य हो गया।

हैकर्स ने की ये मांग

रिपोर्ट्स के अनुसार हैकर्स ने इस अकाउंटर पर तकरीबन आधे दर्जन ट्विट किए। सभी ट्वीट में लोगों से अपील की गई कि आप पीएम मोदी रिलीफ फंड में पैसा दान करें। हैकर्स ने लिखा जॉन विक (hckindia@tutanota.com) के द्वारा इस अकाउंट को हैक कर लिया गया है। पेटीएम मॉल को हैक नहीं किया गया है। इतना ही नहीं क्रिप्टोकरेंसी के द्वारा रिलीफ फंड में पैसे भेजने की अपील भी की गई है। आधे घंटे तक लगातार हैकर्स ट्विट करते रहे, हालांकि बाद में सबकुछ सही हो गया। फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है और अब देखना ये है कि इसमें कोई और खुलासा होता है या नहीं। यहां आपको बता दें कि इससे पहले भी कई दिग्गजों के ट्विटर अकाउंटर इस तरह से हैक हो चुके हैं, इनमें बराक ओबामा से लेकर वारेन बफे तक अकाउंट शामिल था। उन सबसे भी बिटक्वाइन करेंसी की मांग की गई थी।