20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / PM मोदी ने स्वीकारी ममता बनर्जी की अपील, पश्चिम बंगाल के तूफान प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

PM मोदी ने स्वीकारी ममता बनर्जी की अपील, पश्चिम बंगाल के तूफान प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

- चक्रवात अम्फान ( Cyclone Amphan ) से पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) में 70 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत - ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) ने पीएम मोदी ( PM Modi ) से पश्चिम बंगाल आने की की थी अपील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 22 May 2020, 9:27 AM IST

PM modi visit west bengal

पीएम मोदी और ममता बनर्जी तूफान प्रभावित इलाका का हवाई दौरा करेंगे

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) में तूफान अम्फान ( Cyclone Amphan ) से भारी तबाही हुई है। इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) का दौरा करेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट ( Kolkata Airport ) पहुंचेंगे। राज्य में आए इस चक्रवाती तूफान ने काफी तबाही मचाई थी। इसके बाद राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने अपील की थी कि पीएम राज्य का दौरा करें।

पीएम मोदी और ममता बनर्जी करेंगे हवाई सर्वेक्षण

पीएम मोदी ने उनकी अपील मान ली है। शुक्रवार को पीएम मोदी और बंगाल सीएम ममता बनर्जी कोलकाता, उत्तर और दक्षिण के 24 परगना के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अम्फान तूफान ने बुधवार को दस्तक दी थी। करीब घंटे के अंदर इस तूफान ने भारी तबाही मचाई। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, मिदनापुर और कोलकाता में देखने को मिला।

पीएम मोदी ने ट्वीट में जताई चिंता

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी की अपील मानते हुए दौरे का ऐलान किया। उन्होंने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा,'अम्फान के कारण पश्चिम बंगाल में हुई तबाही की तस्वीरें देख रहा हूं। यह कठिन समय है। पूरा देश पश्चिम बंगाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हम सभी राज्य की बेहतरी की कामना करते हैं। यहां हालात सामान्य लाने के लिए लगातार प्रयास जारी है।' पीएम ने इसके साथ ही ओडिशा के लोगों के लिए भी संदेश लिखा।

ममता बनर्जी ने की थी पीएम से अपील

अम्फान तूफान से पश्चिम बंगाल में हुई तबाही का आकलन अभी तक जारी है। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने बताया कि अब तक तूफान के कारण 72 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से राज्य का दौरा करने की मांग की थी।