
पीएम नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। देशभर में इस वक्त कोरोना वायरस ( coronavirus ) लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि देशभर में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पूरे देश में लॉकडाउन ( Lock down ) लागू कर दिया गया है। वहीं आज यानी भारतीय नववर्ष के प्रथम दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवरात्र ( Navratra ) प्रारंभ हो गया है। इस बार नवरात्रि दो अप्रैल यानी रामनवमी तक चलेगा।
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने नवरात्र के पहले दिन मां से कुछ मांगा है। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिये दी है। आईए जानते हैं कि पीएम मोदी ने नौ दिन के व्रत रखने के साथ ही मां से क्या मांगा।
हर बार की तरह इस बार भी नवरात्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दन का व्रत रख रहे हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने दी। इतना ही नहीं उन्होंने इस बार नवरात्र पर मां से कुछ मांगा भी है।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया,'' आज से नवरात्रि शुरू हो रही है। वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं। इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं।''
आपको बता दें कि बीती रात पीएम मोदी ने पूरे देश में कोरोना के मद्देनजर 21 दिनों को लिए लॉडाउन की घोषणा की है। इस वक्त देश में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 536 पहुंच गई है। वहीं इसने अब तक 11 लोगों को मौत की नींद सुला दिया है।
Published on:
25 Mar 2020, 10:29 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.