24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona: तबलीगी जमात पर गिरी एक और गाज, पुलिस ने फंडिंग के स्रोत और विदेशियों की डिटेल मांगी

तेजी से बढ़ रहा है Coronavirus का प्रकोप तबलीगी जमात ( Tablighi Jamaat ) पर कसा एक और शिकंजा फंडिंग के स्रोत और विदेशियों की डिटेल मांगी गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 4 Apr 2020, 1:17 PM IST

markaz

माैलाना

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत ( corona in india ) में भी इस वायरस से दो हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 68 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तबलीगी जमात ( Tablighi Jamaat ) के कारण मुश्किलें बढ़ती जा रही है। तबलीगी जमात के कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और अब तक कई संदिग्ध अलग-अलग जगहों पर छिपे हैं। आलम ये है पुलिस ( Police ) ने अब उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

दिल्ली पुलिस ने मरकज के मौलाना साद कंधालवी समेत तबलीगी जमात की कोर कमिटी के सात सदस्यों को नोटिस जारी किया है। इन लोगों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को निर्देष दिया गया है कि कहीं भी जाने से पहले एहतियात जरूर बरतें, क्योंकि हो सकता है कि ये सातों कोरोना संक्रमित हों। इसके अलावा पुलिस ने आलमी मरकज और इसके निजामुद्दीन स्थित मुख्यालयों की फंडिंग के साधनों की जानकारी भी मांगी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने फंडिंग के स्त्रोत और विदेशियों की डिटेल भी मांगी है। जानकारी के मुताबिक, जमात ने पिछले तीन सालों में कितना टैक्स भरा है, उसके बैंक खातों में कहां-कहां से कितने पैसे आए हैं, इन सब डीटेल्स के साथ पैन भी मांगा गया है। इसके अलावा मरकज के प्रमुख मौलाना साद और छह अन्य सदस्यों से उन विदेशियों और भारतीय जमातियों की लिस्ट भी मांगी गई है, जिन्होंने 11 से 13 मार्च के बीच 'जोड़' कार्यक्रम में शिरकत की थी।

वहीं, मरकज के सदस्यों से पूछा गया है कि क्या उन्होंने इस आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी। इस बाबत कोई लिखित सूचना दी गई थी। आलमी मरकज ने प्रशासन से किसी और मामले में संपर्क किया था। इतना ही अब कमिटी मेंबर्स और मरकज कर्मचारियों की पूरी लिस्ट पुलिस को देनी होगी। पुलिस ने मरकज से विगत एक जनवरी से लेकर एक अप्रैल तक हुए सारे कार्यक्रमों की लिस्ट मांगी है। आयोजनों में शामिल लोगों की संख्या, नक्शा या साइट प्लान और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या की डिटेल भी मांगी गई है। इस कमिटी को यह भी बताना होगा कि अगर यहां कोई बीमार पड़ा था उसे बाहर लेने जाने के लिए क्या-क्या किए गए थे। अगर किसी की हॉस्पिटल ले जाया गया है तो उसकी डिटेल भी मांगी गई है। क्योंकि, अब तक मरकज में शामिल हुए तबलीगी जमात के कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है और कई संदिग्धों को क्वारंटाइन किया गया है।