27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने नेहरू को बताया राजा भोज, गंगू तेली से की मोदी की तुलना

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी इस पोस्टर में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को राजा भोज तो पीएममोदी को गंगू तेली बताया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 16 Nov 2015, 10:06 PM IST

poster controversy

poster controversy

इलाहाबाद। देश में कथित असहिष्णुता को लेकर मचे बवाल के बीच राजनीति गरमाती जा रही है। विवादित बयानबाजी के साथ राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफआपत्तिजनक प्रचार से गुरेज नहीं कर रही हैं। इसी के चलते इलाहाबाद में जारी एक पोस्टर ने बवाल मचा दिया है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी इस पोस्टर में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को राजा भोज तो पीएम नरेन्द्र मोदी को गंगू तेली बताया गया है। इस पोस्टर को लेकर भाजपा की और से कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की गई है। यह पोस्टर नेहरू की 125वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की और से जारी किया गया है।

इस पोस्टर में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के कोट में गुलाब का फूल लगी तस्वीर है जबकि पीएम मोदी की गंभीर मुद्रा वाली फोटो लगाई गई है। इसी पोस्टर पर यह पुरानी कहावत लिखी गई है। पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया में भी हंगामा हुआ। इस पोस्टर की जानकारी मिलते ही भाजपा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस विवादित पोस्टर को फाड़ दिया। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग