केंद्रीय मंत्री ने कोरोना महामारी के बारे में टिप्पणी करते हुए चेताया कि अब हमें इसी तरह जीना सीख लेना चाहिए। उन्होंने कहा, चीन से फैले कोरोना संक्रमण का अब तक कोई वैक्सीन नहीं मिल सका है। जब तक वैक्सीन नहीं उपलब्ध होती, हमें एक तरह से कोविड-19 के साथ ही जीना पड़ेगा। देशवाशियों ने 40 दिन में जो सीखा है, उसी के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा,'मास्क लगाना, बार-बार हाथ धोना, 2 गज की दूरी बनाये रखना जैसी आदतें अब 'न्यू नॉर्मल' हैं।