27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
VIDEO: दो दिवसीय भारत यात्रा के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को रवाना
Play video

VIDEO: दो दिवसीय भारत यात्रा के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को रवाना

अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के बाद रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन शुक्रवार को दिल्ली से मॉस्को के लिए रवाना हो गए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 5 Oct 2018, 9:28 PM IST

नई दिल्ली। अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को दिल्ली से मॉस्को के लिए रवाना हो गए। भारत यात्रा के दौरान पुतिन ने अपने समकक्ष भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यहां आयोजित दोनों नेताओं ने भारत-रूस बिजनेस समिट को संबोधित किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच स्पेस, न्यूक्लियर, रेलवे और रक्षा समेत कई समझौते पर हस्ताक्षर हुए। दोनों देशों ने बहुप्रतीक्षित ‘एस-400 ट्रियंफ’ हवाई रक्षा प्रक्षेपास्त्र प्रणाली के लिए समझौते को अंतिम रूप दे दिया। बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार सतह से लंबी दूरी तक हवा में वार करने वाली ‘एस-400 प्रणाली’ भारत को देने के समझौते का दोनों देशों ने स्वागत किया। बयान के अनुसार, दोनों देशों ने सैन्य प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत