नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले ने देश को झकझोर दिया है। बीते तीन दशकों के इस सबसे बड़े आतंकी हमले में शहीद हुए 44 जवानों को लेकर देश का गुस्सा फूट रहा है। लोग अपने-अपने तरीकों से इस हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं तो कुछ मोदी सरकार से कड़े कदम उठाने को कह रहे हैं। इस बीच पत्रिका डॉट कॉम ने भी फेसबुक पर एक सर्वेक्षण करवाया, जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स ने चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। 95 फीसदी लोग इस हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक के पक्ष में हैं।