नई दिल्ली। आर्थिक मामलों से जुड़े साइबर क्राइम ( cyber crime ) और ऑनलाइन फ्रॉड ( Online fraud ) ने बैंकों को अलर्ट कर दिया है। इसी का नतीजा है कि बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों को कॉल या फिर मैसेज के माध्यम से फ्रॉड से बचने के उपाय बताते रहते हैं। इसके साथ बैंक खुद भी Fool Proof Technology अपनाकर अपना और अपने ग्राहकों के धन की रक्षा करते हैं। इस क्रम में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी कार्य शैली एक बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, PNB ने एक दिसंबर से कैश निकालने का नियम बदलने की घोषणा की है। हालांकि नियमों में आए बदलाव से ग्राहकों को बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बैंक ने दावा किया है कि नया नियम बहुत ही सिक्योर और आसान होगा। अगर आप PNB के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए ही है।