25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली कांग्रेस ने प्रस्ताव के जरिए रखी मांग, राहुल गांधी दोबारा से पार्टी अध्यक्ष बनें

Highlights राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने अहम बैठक बुलाई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 31 Jan 2021, 8:34 PM IST

rahul gandhi

राहुल गांधी।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की कमान एक बार फिर से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मिल सकती है। दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) ने राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। हालांकि 22 जनवरी को हुई पार्टी की बैठक में फैसला लिया गया था कि नए अध्यक्ष का चुनाव पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद (State Assembly Elections) जून 2021 में होगा।

बच्चों के लिए तैयार हो रही कोरोना वैक्सीन, अक्टूबर तक बाजार में आएगी: सीरम

गौरतलब है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और भविष्य की नीतियों पर आवश्यक विचार विमर्श भी हुआ।

राहुल ने दिखाई है नेतृत्व क्षमता

इस बारे में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि राहुल केवल एक हैं जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने में सक्षम हैं। उनकी सारी भविष्यवाणियां किसानों के मुद्दे पर जीएसटी के दायरे में आ रही हैं। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई है। ऐसे में उन्हें दोबारा से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया।