नई दिल्ली। पुलवामा में आतंकी हमले के 12 दिनों बाद भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार पाकिस्तानी क्षेत्र में आतंकी ठिकानों पर बमबारी कर एक बार फिर सबको चौंका दिया। सेना की इस कार्रवाई से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। दूसरी तरफ हमले की सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर वायुसेना के पायलटों को शाबासी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों को सलाम करता हूं। बता दें कि भारतीय वायुसेना के मिराज विमानों ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी कैम्पों पर 1,000 किलोग्राम के बम गिराकर पूरी तरह तबाह कर दिया है।