रेल प्रशासन ने रविवार दोपहर तक 366 श्रमिक स्पेशल ट्रेंनों का संचालन किया है। इनमें 287 ट्रेंनों अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी हैं। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी और बिहार के बाद मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड से रोजगार की तालश में सबसे ज्यादा लोग पलायन करते हैं। इन राज्यों के प्रवासी मजदूरों के लिए जरूरत के हिसाब से ट्रेनों का परिचालन जारी है।