वहीं, एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा, "जिस इलाके को चीन ( China ) अपना मानता है, वो वहां तक आ चुका है, जबकि भारतीय इस इलाके को अपना मानते हैं। दोनों ही मुल्कों के बीच इसी बात को लेकर मतभेद हुए हैं और अच्छी खासी संख्या में चीनी आ गए हैं। लेकिन भारत ( India ) को अपनी ओर से जो भी करना चाहिए, हमने भी किया है।"