15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुकना में राजनाथ सिंह ने की शस्त्र पूजा, चीन को दी खुली चुनौती

अपने दो दिवसीय दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुकना पहुंचे, जवानों के साथ की शस्त्र पूजा सुकना वॉर मेमोरियल में राजनाथ सिंह ने कहा, किसी को भी जमीन का एक इंच भी हिस्सा नहीं लेने देगी
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Oct 25, 2020

Rajnath singh open challenge to China in Sukna Know what he said

Rajnath singh open challenge to China in Sukna Know what he said

नई दिल्ली। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर वेस्ट बंगाल के डार्जिलिंग में पहुंचे। दशहरे के मौके पर उन्होंने जवानों के साथ शस्त्र पूजा और सुकनार वॉर मेमोरियल का निरिक्षण भी किया। इस मौके पर उन्होंने चीन को आड़े हाथों लिया और अपने जवानों में जोश भरते हुए कहा कि वो देश का छोटे से छोटा हिस्सा भी किसी को भी कब्जे में नहीं लेने देंगे। मौके पर आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद भी मौजूद रहे।

भारत नहीं चाहता है किसी से जंग
उन्होंने कहा कि भारत किसी से साथ जंग या तनाव नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा तनाव समाप्त होना काफी जरूरी है ताकि वहां पर शांति कायम रह सके। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारी सेना किसी को भी हमारी जमीन का एक इंच भी हिस्सा नहीं लेने देगी।

सुकना स्मारक पर की शस्त्र पूजा
इससे पहले देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दार्जिलिंग आज सुबह पहुंचे और सुकना युद्ध स्मारक में गए। जहां उन्होंने देश के जवानों की हौसलाअफजाई की और उनके साथ शस्त्र पूजा भी की।