
आज भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन है।
नई दिल्ली। आज भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन ( Rakshabandhan ) है। हर साल श्रावण माह में पूर्णिमा की तिथि को इसे मनाया जाता है और आज एक बार फिर वही दिन है। लेकिन कोरोना वायरस ( Coronavirus ) और सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) की वजह से इस बार रक्षाबंधन थोड़ा अलग है।
लेकिन आपको निराश होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। ऐसा इसलिए कि सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से आप भले हर बार की तरह अपने बहनों के पास नहीं पहुंच पाएं लेकिन इससे आपका प्यार कम नहीं हो जाता। भाई-बहन के भरोसे का त्योहार फीका नहीं हो जाता। ऐसा इसलिए कि यह विश्वास का त्योहार है। आप कहीं भी हों अपने प्यार और भरोसे में उसी तरह मिठास घोल सकते हैं, जैसा अभी तक करते आए हैं।
ऐसा कर पाने के लिए हम आपके पास रक्षाबंधन के प्यार भरे कुछ ऐसे संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने भाई या बहन को भेजकर यह जता सकते हैं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। इसके जरिए न केवल आप अपने रिश्ते को और मजबूती दे सकते हैं, बल्कि उसे नयापन लाते हुए हमेशा के लिए यादगार ( Memorable ) भी बना सकते हैं। यह काम आप अपने फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और वॉट्सऐप स्टेटस व ई-लेटर या ई-नोट्स के जरिए भी शेयर कर सकते हैं। तो आइए आप भी इन अमर संदेशों के जरिए दीजिए रक्षाबंधन की बधाई।
1. याद है हमें हमारा वो बचपन,
वो लड़ना, वो झगड़ना और वो मना लेना,
यही होता है भाई-बहन का प्यार,
और इस प्यार को बढ़ाने आ रहा है
रक्षाबंधन का त्योहार।
2. भगवान हर जगह नहीं हो सकते,
इसलिए उन्होंने मां को बनाया
और मां हर वक्त हमारे साथ नहीं हो सकती,
इसीलिए भगवान ने बहन को बनाया
हैपी रक्षा बंधन।
3. रंग बिरंगे मौसम में, सावन की घटा छाई
खुशियों की सौगात लेकर बहना राखी बांधने आई
बहनों के हाथों से सजा आज भाई की कलाई
सभी लोगों को रक्षाबंधन की बधाई।
4. साथ पले और साथ बढ़े हैं हम,
खूब मिला बचपन में प्यार,
इसी प्यार को याद दिलाने
आया ये राखी का त्यौहार।
5. रेशम का धागा और चंदन का टीका,
सावन की सुगंध बारिश की फुहार
भाई की उम्मीद और बहन का प्यार
मुबारक हो आपको रक्षा बंधन का त्योहार।
6. है ये कच्चे धागों का बंधन
टूट के भी कभी नहीं टूट पायेगा,
बंधेगी राखी सूनी कलाई पर
और तिलक माथे पर सज जायेगा,
है ये बंधन एक विश्वास का
जिंदगी भर साथ निभाएगा
रक्षा-बंधन की शुभकामनाएं।
Updated on:
3 Aug 2020, 8:14 AM IST
Published on:
3 Aug 2020, 8:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.