
Karnataka के Chitradurga की 110 साल की एक बुजुर्ग महिला सिद्धम्मा ने Coronavirus को मात दे हिम्मत की मिसाल पेश की। ( सांकेतिक चित्र )।
नई दिल्ली। कहते हैं न कि आपमें कुछ करने का जज्बा हो तो आप किसी भी उम्र में कठिन लक्ष्य को भी हासिल कर सकते हैं। अगर मामला जिंदगी से जंग को जीतने की हो तो और भी कठिन हो जाता है। लेकिन इस कठिन परीक्षा को पूरा कर दिखाया है कर्नाटक ( Karnataka ) के चित्रदुर्ग ( Chitradurga ) की 110 की बुजुर्ग एक महिला ने।
सिद्धम्मा ( Siddhamma ) नाम की इस बुजुर्ग महिला ( elderly woman ) ने उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी कोरोना ( coronavirus ) को मात देकर बहादुरी की एक मिसाल कर दी है। इस महिला के जज्बे से साफ है कि कोरोना से डरने की बिल्कुल भी किसी को जरूरत नहीं है। बल्कि उसे हराने के लिए इच्छाशक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है।
चित्रदुर्ग की 110 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कोरोना संक्रमण ( Coronavirus infection ) मुक्त होने के बाद शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक सिद्धम्मा पुलिस आवास में रहती हैं। उनके 5 बच्चे, 17 पोते और 22 परपोते हैं।
उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सिद्धम्मा के भी 27 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उन्हें चित्रदुर्ग के कोविद-19 ( Covid-19 ) अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। अब वो पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं। सिद्धम्मा से जब यह पूछा गया कि क्या वह कोरोना से डरती हैं, उन्होंने जवाब दिया - 'मैं किसी से नहीं डरती'।
हालांकि सिद्धम्मा में कोरोना संक्रमण की वजह से काफी कमजोर हो चुकी हैं। वह 4 लोगों की सहायता से कोरोना वार्ड से बाहर निकलीं। इस मौके पर डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों ने उनका अभिनंदन किया। जब सिद्धम्मा से पूछा गया कि क्या वह कोविद-19 होने पर भयभीत हुई थीं। तब उन्होंने कहा, 'मैं किसी से नहीं डरती।'
110 साल की महिला का जंग जीतना रिकॉर्ड
जिला सर्जन बसावाराजू ( District Surgeon Basavaraju ) ने सिद्धम्मा ( Siddhamma ) के बारे में कहा कि यह गर्व की बात है कि सबसे बुजर्ग महिला कोरोना वायरस से ठीक हो गई हैं और उन्हें सरकारी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जहां तक मेरी जानकारी है 110 साल की महिला का कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वह पुलिसकर्मी की मां हैं और पुलिस आवास में रहती हैं।
Updated on:
2 Aug 2020, 1:48 PM IST
Published on:
2 Aug 2020, 1:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.