26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
भारत-पाक सीमा पर महिलाओं ने सेना के जवानों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन
Play video

भारत-पाक सीमा पर महिलाओं ने सेना के जवानों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन

एलओसी पर बनी सेना की चौकियों पर महिलाओं ने जवानों के हाथ में बांधी राखी।
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Aug 26, 2018

नई दिल्‍ली। आज रक्षा बंधन का त्‍योहार है। इस अवसर पर भारत पाक सीमा पर स्थानीय महिलाओं ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर सेना जवानों को राखी से बांधकर रक्षा बंधन मनाया। बड़ी संख्या में विभिन्न इलाकों से महिलाएं भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी चौकियों के ठीक सामने पहरा देने वाले भारतीय सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं। बता दें कि रक्षा बंधन के दिन हर साल स्‍थानीय महिलाएं सेना के जवानों को राखी बांधती हैं।

महिलाओं ने की लंबी उम्र की कामना
स्‍थानीय महिलाओं ने राखी बांधने के बाद जवानों को मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की दुआ की। सीमा जन कल्याण समिति के बैनर तले नियंत्रण रेखा पर जवानों को राखी बांधने पहुंचीं महिलाओं एवं युवतियों का कहना था कि हमारे फौजी भाइयों की कलाई रक्षाबंधन के दिन सूनी न रहे। इसलिए एक दिन पहले ही उन्होंने बहनों के प्यार के प्रतीक रक्षासूत्र को उनकी कलाई पर बांधा है। दोपहर को स्थानीय महिलाएं व युवतियां भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पाक सेना की चौकियों के एकदम सामने सलोत्री क्षेत्र में तैनात 39 राष्ट्रीय राइफल के शिविर में भी जवानों का राखी बांधने का काम किया। उन्होंने सर्वप्रथम 39 आरआर के कमांडिंग अधिकारी जगतनारायण और मेजर अभिषेक वाजपेयी की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें तिलक लगा कर उनकी आरती उतारी व मुंह मीठा करवाया।