सोमवार को लगातार चौथे दिन भी 30,000 से ज्यादा लोगों के रोजाना इलाज के बाद ठीक होने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते 24 घंटों में 31,991 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इन लोगों की रिकवरी के साथ ही कोरोना वायरस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 9 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। अब देश में 9 लाख 17 हजार 567 लोग कोरोना वायरस बीमारी से रिकवर हो चुके हैं। इसके साथ ही बीमारी से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट ( corona patients recovery rate ) भी बढ़कर 64 फीसदी हो गया है।