31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना मुख्य अतिथि के होगा Republic Day, 7 दशक में चौथी बार ऐसे मनेगा गणतंत्र दिवस समारोह

बिना अतिथि के मनाया जाएगा Republic Day 7 दशक में ऐसा चौथी बार होगा जब गणतंत्र दिवस समारोह पर नहीं होगा कोई अतिथि 2018 में 10 अतिथियों ने समारोह में की थी शिरकत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 7 Jan 2021, 3:10 PM IST

Republic Day 2021

गणतंत्र दिवस समारोह (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus in india )महामारी के चलते कई क्षेत्रों पर इसका सीधा असर पड़ा। कई कार्यक्रम, समारोह पर भी कोविड-19 का प्रभाव पड़ा और इन्हें या तो रद्द करना पड़ा या फिर ऑनलाइन ही आयोजित किया गया। हालांकि धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से चीजें खुलीं, लेकिन अब भी कई क्षेत्रों पर महामारी के चलते असर दिखाई दे रहा है। खास तौर पर देश का गणतंत्र दिवस समारोह ( Republic Day )भी प्रभावित हो गया है।

सात दशक में चौथी बार देश में गणतंत्र दिवस का समारोह बिना किसी अतिथि के मनाया जा रहा है।

अब मोबाइल पर नहीं सुनाई देगी कोरोना को लेकर अमिताभ बच्चन के आवाज वाली कॉलर ट्यून! कोर्ट में दायर हुई पीआईएल

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में कोई मुख्य अतिथि नहीं होगा। दरअसल इस बार रिपब्लिक डे पर ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को न्योता दिया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया था।

हालांकि कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन के बतौर अतिथि आने में असमर्थता जताई है। इसके बाद मोदी सरकार ने यह फैसला लिया है।

आपको बता दें कि यह चौथा मौका है, जब देश का गणतंत्र दिवस समारोह बिना मुख्य अतिथि के होगा।

इन वर्षों में भी बिना अतिथि के हुआ समारोह
आपको बता दें कि पिछले 7 दशक में ऐसा तीन बार पहले भी हो चुका है जब गणतंत्र दिवस समारोह बिना अतिथि के मनाया गया। इसमें 1952, 1953 और 1966 में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए किसी को मुख्य अतिथि नहीं बनाया गया था।

तीन बार आए दो मुख्यतिथि
इसके अलावा तीन बार इस समारोह के दो-दो मुख्य अतिथि थे। इनमें वर्ष 1956, 1968 और 1974 में समारोह के दौरान दो-दो मुख्य अतिथि थे।

10 गेस्ट भी पहुंचे
इसके आलावा दो वर्ष पूर्व 2018 में दस एशियाई देशों के शासनाध्यक्षों को समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया था।

बंगाल सीएम ममता बनर्जी से खफा हैं पीेम मोदी! दीदी के जन्मदिन पर कर दिया कुछ ऐसा, जानकर रह जाएंगे दंग

गणतंत्र दिवस पर भी होगी कोरोना का साया
गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार कोरोना प्रोटोकॉल और सादगी का सख्ती से पालन किया जाएगा। इस अवसर पर निकलने वाला परेड इस बार पहले की तुलना में आधी यात्रा ही करेगी। इसके अलावा इस बार सीमित संख्या में ही लोग परेड का आनंद ले पाएंगे।