25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी बनीं कांग्रेस की महासचिव, तो पति रॉबर्ट वाड्रा ने कही यह बात

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हो गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
priyanka

प्रियंका गांधी बनीं कांग्रेस की महासचिव, तो पति रॉबर्ट वाड्रा ने कही यह बात

नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में आधिकारिक रूप से एंट्री हो गई है। राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रियंका फरवरी के पहले हफ्ते में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।

रॉबर्ट वाड्रा ने दी बधाई

वहीं, प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री होने पर पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए प्रियंका को बधाई दी है। वाड्रा ने लिखा कि महासचिव बनने पर बधाई और कहा कि मैं हमेशा आपके साथ हूं। आप आपने बेस्ट दें। प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री होने से हलचल तेज हो गई है। गौरतलब है कि काफी समय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि प्रियंका गांधी को राजनीति में आना चाहिए, जिसे अब पूरा किया गया है। प्रियंका गांधी इससे पहले भी रायबरेली और अमेठी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए प्रचार-प्रसार करती रही हैं।

दिलचस्प होगा लोकसभा चुनाव का मुकाबला

अब देखना यह है कि प्रियंका गांधी की एंट्री से 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को क्या फायदा होता और उनकी राजनीति किस करवट बैठती है। ऐसा माना जा रहा है कि यूपी में लोकसभा चुनाव का मुकाबला बेहद ही दिलचस्प होगा और अब भाजपा को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग