29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी अफसरों पर लगाया घर में तोड़फोड़ का आरोप, परिवार को किया जा रहा परेशान

प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा ने चुप्पी तोड़ दी है। रॉबर्ड वाड्रा ने पहली बार ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई पर बयन दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 12 Dec 2018, 10:38 AM IST

news

रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी अफसरों पर लगाया घर में तोड़फोड़ का आरोप, परिवार को किया जा रहा परेशान

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा ने चुप्पी तोड़ दी है। रॉबर्ड वाड्रा ने पहली बार ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई पर बयन दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरे साथ ज्यादती की जा रही है। जबकि वह कानून के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। वाड्रा ने कहा कि मेरे साथ ज्यादती की जा रही है। उन्होंने ईडी के अधिकारियों पर उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप भी लगाया। वाड्रा ने कहा कि अधिकारियों ने तलाशी के नाम पर उनके घर का मंदिर तोड़ दिया। सोनिया गांधी के दामाद ने यह भी कि उन्होंने हर नोटिस का समय से जवाब दिया है, बावजूद इसके उनको परेशान किया जा रहा है।

मैं कानून से उपर नहीं हूं

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैं कानून से उपर नहीं हूं, लेकिन मुझे जो झेलना है वह झेलना है। उन्होंने कहा कि ईडी अधिकारियों के इस तरह के बरताव से उनका परिवार काफी पेरशान है। वाड्रा ने कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की और न ही कोई नियम तोड़ा बावजूद इसके उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा था कि कांग्रेस जांच अधिकारियों को धमका रही है।

भ्रष्ट लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

भाजपा ने अपने बयान में कहा था कि भ्रष्ट लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वे किसी भी पॉवरफुल फैमिली से संबंध रखते हों। भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि जांच एजेंसियों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया जा रहा है। धिकारियों को धमकाया जा रहा है। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।