14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
प्रिंस लुइस के नामकरण संस्‍कार के बाद शाही परिवार ने मनाई रॉयल एयरफोर्स की सौवीं वर्षगांठ
Play video

प्रिंस लुइस के नामकरण संस्‍कार के बाद शाही परिवार ने मनाई रॉयल एयरफोर्स की सौवीं वर्षगांठ

क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने कहा कि हम आरएएफ के योगदान को भुला नहीं सकते।
Google source verification

नई दिल्‍ली। ब्रिटिश रॉयल फैमिली ने प्रिंस लुइस का नामकरण संस्‍कार के ठीक एक दिन बाद रॉयल वायुसेना की 100वीं वर्षगांठ उत्‍साह के साथ मनाई। आपको बता दें कि रॉयल एयर फोर्स का रॉयल फैमिली के साथ पुराना और भावनात्‍मक रिश्‍ता है। यही कारण है कि इस एयरफोर्स के साथ इस फैमिली की प्रतिबद्धताएं भी जुड़ी हैं। इस परिवार की चार पीढ़ियों ने यूनाइटेड किंगडम की वायु सेना में सेवाएं दीं या फिर वहां से प्रशिक्षण हासिल किया। इस परिवार के कई सदस्‍यों ने इस वायु सेवा में उच्‍च स्‍तर पर भी काम किया है।

वेस्टमिंस्टर एबे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने एक नया ध्वज प्रदान किया। इसे आरएएफ रेजिमेंट के लिए ‘नया ताज’ कहा जाता है। उन्‍होंने कहा कि हम आरएएफ के साहस और त्याग को कभी नहीं भुला नहीं सकते।