विश्व हिंदू कांग्रेस के संयोजक अभय अस्थाना ने बताया कि यह सम्मेलन हिंदुओं को आपस में जोड़ने, विचारों का आदान-प्रदान करने, एक-दूसरे को प्रेरित करने का वैश्विक मंच है। अस्थाना विश्व हिंदू परिषद की अमेरिका इकाई के भी अध्यक्ष हैं। भागवत के अलावा तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा, श्री श्री रविशंकर, सूरीनाम के उपराष्ट्रपति अश्विन अधीन, आरएसएस के संयुक्त सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, एमआईटी के प्रोफेसर एस पी कोठारी, मोहनदास पई, अनुपम खेर, राजू रेड्डी, स्वामी परमात्मानंद सरस्वती, चंद्रिका टंडन, प्रफेसर सुभाष काक भी सम्मेलन में वक्ता के तौर पर शिरकत कर सकते हैं।