इधर, रूस (Russian corona vaccine) में ही इस वैक्सीन का विरोध शुरू हो गया है। अभी तक इस वैक्सीन को लेकर कोई भी पूरी तरह से सहमत नहीं है। लोगों का कहना है कि काफी जल्दबाजी में यह वैक्सीन तैयार किया गया है। आरोप ये भी लगा है कि बिना क्लीनिकल ट्रायल ( Clinical Trial ) पूरे ही इस वैक्सीन को लॉन्च किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 100 से कम लोगों को अब तक डोज भी दी गई है। लिहाज, बड़े स्तर पर इसे इस्तेमाल करना खतरना हो सकता है। हालांकि, अब सबकी निगाहें कल की तारीख पर टिकी है, जब रूस औपचारिक से रूप दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन को लॉन्च करने में कामयाब हो पाता है या नहीं।