
नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायरस ( Corona Virus ) का असर तेजी से बढ़ रहा है। हर कोई इससे बचने की कोशिश में जुटा है। वहीं देशभर का जानी मानी हस्तियां भी कोरोनावायरस से बचने के लिए अलग-अलग उपाय बता रही हैं। इसी कड़ी में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) भी शामिल हो गए हैं। सचिन ने कोरोनावायरस से बचने के लिए तरीका बताया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वो बता रहा है कि किस तरह कोरोना को भगाया जा सकता है।
सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीटर पर जो वी़डियो साझा किया है उसमें लिखा है कि…हम सभी कोरोना वायरस (COVID-19) की वजह से चिंतित है। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए जो एक आसान सी चीज़ हम कर सकते है वो है अपने हाथों को स्वच्छ रखना।