नई दिल्ली। बिना बीमा वाले वाहनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाया है। अपने फैसले में सर्वोच्च अदालत ने बताया है कि बिना बीमा वाले वाहन से दुर्घटना के मामले में पीडि़त व्यक्ति को वाहन बेचकर मुआवजा दिया जाए। शीर्ष अदालत ने कहा कि सभी राज्य सरकारों से 12 हफ्ते के अंदर इस नियम को लागू करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद अब ऐसे वाहन दुर्घटना के बाद पहले जब्त किए जाएंगे और उसे बाद उसे बेचने का काम एमएसीटी कोर्ट करेगी।