
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के विरोध में सोमवार देर रात जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक बार फिर सरकार विरोधी नारे लगे। आधी रात को JNU कैंपस के अंदर एक बार फिर आजादी के नारों की गूंज सुनाई दी।
जानकारी के मुतबिक जेएनयू के चंद लोगों ने रात के अंधेरे में जमकर नारेबाजी की और सरकार से धारा-370 ( Article-370 ) को वापस लेने की मांग की।
सेना के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक क्रांति का झंडा बुलंद करने वाले इन छात्रों की भाषा बेहद आपत्तिजनक बताई जा रही है। नाजेबाजी में शामिल छात्रों ने सेना को लेकर भी काफी अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
कैमरे से बचते नजर आए जेएनयू के छात्र
नारेबाजी में शामिल जेएनयू के छात्रों ने खुद को हिन्दुस्तानी बताने से भी परहेज किया। इतना ही नहीं जेएनयू में आधी रात के अंधेरे में ये छात्र मीडिया के कैमरे से कतराते रहे।
3 साल पहले भी जेएनयू में लगे थे देश विरोधी नारे
बता दें कि 9 फरवरी, 2016 को जेएनयू उस समय चर्चा में आया था जब वामपंथी विचारधारा के छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाए थे।
चर्चित सीपीआई नेता और जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत अन्य छात्र नेताओं पर जेएनयू परिसर में संसद हमले का दोषी अफजल गुरू को फांसी पर लटकाए जाने के विरोध में कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप है।
कन्हैया कुमार पर कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ भाषण देने की धाराओं में भी मामला दर्ज है। फिलहाल इस मामले में चार्जशीट दाखिल हो गई है, और इस मामले की सुनवाई दिल्ली की एक कोर्ट में चल रही है।
बता दें कि कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) को अपना अलग संविधान, अपना अलग कानून बनाने जैसी छूट देने वाले आर्टिकल-370 ( Article-370 ) को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल भी राज्यसभा में मोदी सरकार ने पास करा लिया, आज इसी बिल पर लोकसभा में चर्चा होगी।
जम्मू विश्वविद्यालय में मना जश्न
दूसरी तरफ जम्मू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सोमवार को जश्न मनाया। दूसरे राज्यों में भी जश्न का माहौल रहा, जिसमें तेलंगाना भी शामिल था।
लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले और इस अवसर पर पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।
Updated on:
06 Aug 2019 10:26 am
Published on:
06 Aug 2019 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
