25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोर की आवाज आई…फिर हर तरफ चीख पुकार…चश्मदीदों ने बताया आंखों देखा हाल

जोर की आवाज आई...फिर हर तरफ चीख पुकार...चश्मदीदों ने बताया आंखों देखा हाल
2 min read
Google source verification
bihar accident

जोर की आवाज आई...फिर हर तरफ चीख पुकार...चश्मदीदों ने बताया आंखों देखा हाल

नई दिल्ली।बिहार के जोगबनी से राजधानी दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस रविवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। हाजीपुर के पास सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक अबतक इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। हाजीपुर और बरौनी से डॉक्टरों की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। राहत ट्रेन भी मौके पर पहुंच चुकी है। चश्मदीदों ने बताया कैसे रेलवे की लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ...

चश्मदीदों के मुताबिक प्रशासन देरी से घटनास्थल पर पहुंचा। एक चश्मदीद ने कहा कि लोग नींद में थे उसी दौरान एक के बाद एक 9 बोगियां पटरी से उतर गईं। उनके मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

पैसेंजर एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे
हादसे में पीडि़त महिला ने बताया कि अचानक जोर की आवाज आई और शोर होने लगा। सीमांचल एक्सप्रेस के बी3 एसी कोच में सफर कर रही महिला पैसेंजर ने बताया कि हर तरफ सामान और पैसेंजर एक-दूसरे के ऊपर गिरे हुए थे।

यात्रियों का हो गया बुरा हाल
चश्मदीद के मुताबिक उसने खुद कई लोगों को बुरी अवस्था में ट्रेन के अंदर से लोगों की ओर से बाहर निकालते हुए देखा है। ये हादसा सहदेई बुजुर्ग स्टेशन पर हुआ है। चश्मदीदों के मुताबिक यह बहुत बड़ा रेल हादसा है। उनके मुताबिक सैकड़ों की संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है। प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चश्मदीद ने कहा कि प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं है। 11 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। चश्मदीदों के मुताबिक यह सब एक झटके में हुआ। राहत का काम देरी से शुरू हुआ।

रेल ट्रैक टूटा या तोड़ा गया?
रेल हादसे के बाद से ही उसको लेकर कई सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक रेल ट्रैक टूटा हुआ था। हालांकि अभी सभी कोच की तलाशी की जा रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि रेल ट्रैक टूटा हुआ था या फिर ये तोड़ा गया।
वहीं रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट कर इस हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि बिहार के सहदेई बुजुर्ग में जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस के 9 कोच पटरी से उतर गए हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने ट्रेन हादसे के बाद भारतीय रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों को भी ट्वीट किया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग