25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीमांचल एक्‍सप्रेस ट्रेन दुर्घटना: नीतीश कुमार ने जताया दुख, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 3 Feb 2019, 10:46 AM IST

nitish kumar

सीमांचल एक्‍सप्रेस ट्रेन दुर्घटना: नीतीश कुमार ने जताया दुख, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्‍ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमांचल एक्‍सप्रेस पटरी से उतरने की घटना पर गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने अधिकारियों को हर संभव सहायता मुहैया कराने आदेश दिया है। साथ ही रेल प्रशासन से प्रभावी जांच की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है। दूसरी तरफ पीयूष गोयल ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद से वह अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। रेल मंत्रालय ने इस अधिकारियों को इस घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। फिलहाल इस घटना को लेकर साजिश आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने बताया है कि जांच अधिकारी हर पहलू को ध्‍यान में रखते हुए इस घटना की जांच कर रहे हैं।

घटनास्‍थल पर पहुंचा बचाव दल
यह हादसा सहदेई बुजुर्ग में रविवार सुबह 3 बजकर 52 मिनट पर हई। सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे बिहार के वैशाली जिले में पटरी से उतर गए जिससे छह लोगों की मौत हो गई। पूर्व मध्य रेलवे के प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि जनरल श्रेणी का एक डिब्बा, एसी क्लास का एक डिब्बा बी3, स्लीपर क्लास के 3 डिब्बे एस8, एस9, एस10 और चार अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ने कहा कि ट्रेन हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसों में घायलों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने के अुमान लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय 12487 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस तेज गति से चल रही थी। सोनपुर और बरौनी से डॉक्टरों का दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर राहत ट्रेन रवाना की गई है। रेलवे ने सोनपुर 06158221645, हाजीपुर 06224272230 और बरौनी 06279232222 के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।