दरअसल, सैयद अली गिलानी ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर बेहद ही मार्मिक है। तस्वीर में तस्वीर में एक लड़की अपने पिता की मौत के बाद उसके शव से लिपट कर फूट-फूट कर रो रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सैयद अली गिलानी ने लिखा कि एक बेटी अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए। उसने अपने पिता को अंतिम बार गले लगाया। बाद में शाहिद अफरीदी ने अपने ट्विवटर हैंडल से इस तस्वीर को रिट्विट किया। हालांकि, अभी तक इस ट्वीट पर कोई नकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इसकी हर जगह चर्चा हो रही है।