शरद पवार ने मुंबई, पुणे, मालेगांव, औरंगाबाद और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से हो रहे प्रसार पर चिंता जताते हुए कहा कि कोरोना के ज्यादातर मामले घनी आबादी वाले इलाके से सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन तीन मई को समाप्त होगा। हम सभी जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) भविष्य के लिए किन कदमों की घोषणा करेंगे। लेकिन मुझे यकीन है कि जो इलाके ज्यादा प्रभावित हैं उन्हें छोड़कर, बाकी जगहों (कोविड-19 से अप्रभावित) पर औद्योगिक/व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति देंगे।’’