नई दिल्ली। कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच (COVID-19 Testing) की जा सके इसके लिए वैज्ञानिक कई तरह की टेस्टिंग किट बना रहे हैं। हाल ही में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने एक टेस्ट किट लॉन्च की है। दावा किया गया है कि इस किट के जरिए टेस्टिंग में मानव संपर्क बेहद कम होता है। चूंकि ये ऑटोमेटेड है इसलिए टेस्टिंग के दौरान समय भी कम लगता है। इंस्टीट्यूट के मुताबिक इस टेस्टिंग किट (Testing Kit) से एक घंटे में 32 टेस्ट किए जा सकते हैं। इस किट का नाम ऑटोमेटेड मॉलीक्यूलर कोविड टेस्ट मशीन है।