29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SII ने राज्यों के लिए Covishield वैक्सीन की कीमत घटाई, अदार पूनावाला ने बताई नई कीमत

SII ने राज्यों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन ( Covishield Vaccine ) की कीमत घटा दी है। बुधवार (28 अप्रैल) को कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट करते हुए ये अहम जानकारी दी है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 28 Apr 2021, 8:56 PM IST

covishield_vaccine.jpg

SII reduces Covishield vaccine price for all states, Adar Poonawala reveals new price

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तेजी से टीकाकरण करने को लेकर केंद्र सरकार के साथ तमाम राज्य सरकारें पूरी कोशिश में जुटी हैं। 1 मई से पूरे देश में 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।

इससे पहले वैक्सीन की कीमत को लेकर देश में चल रहे राजनीतिक बवाल के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इडिंया (SII) ने एक बड़ी घोषणा की है। SII ने राज्यों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन ( Covishield Vaccine ) की कीमत घटा दी है। बुधवार (28 अप्रैल) को कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट करते हुए ये अहम जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें :- भारत में वैक्सीन के सबसे ज्यादा दाम वसूल रही SII, ये रहे बाकी देशों में Covishield की कीमत

उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से राज्यों को दी जाने वाली वैक्सीन की कीमत घटाकर 300 रुपये प्रति डोज कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह SII ने प्राइवेट अस्पतालों और केंद्र सरकार के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत घोषित की थी। वहीं राज्यों के लिए वैक्सीन की कीमत 400 तय की थी, जिसके बाद से देशभर में राजनीतिक बवाल शुरू हो गया। SII ने केंद्र सरकार के लिए वैक्सीन की कीमत प्रति डोज 150 रुपये रखी थी।

फिलहाल, अब SII ने राज्यों के लिए भी वैक्सीन की कीमत घटा दी है। ये नई कीमत तत्काल प्रभाव से लागू होगी। SII के इस फैसले से कोरोना संकट के बीच राज्यों को हजारों करोड़ रुपये की बचत होगी।

कोवैक्सीन ने भी तय की है कीमत

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने भी अपने कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सीन’ की कीमत तय की है। भारत वायोटेक ने राज्य सरकारों के लिए 600 रुपये प्रति डोज और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति खुराक कीमत निर्धारित की है।

यह भी पढ़ें :- Corona Vaccination को लेकर अफवाह फैलाने पर सरकार करेगी कार्रवाई, मिलेगी यह सजा

इसके बाद से दोनों वैक्सीन की कीमत में इतने भारी अंतर को लेकर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए सवाल खड़े किए। विपक्ष ने पूछा कि आखिर एक ही देश में अलग-अलग कीमत क्यों? केंद्र सरकार के लिए एक कीमत और राज्य सरकारों के लिए अलग कीमत क्यों है?

इसके बाद से पिछले दिनों केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से आग्रह किया था कि वे अपने कोविड-19 टीकों की कीमत कम करें। जिसके बाद से अब SII ने यह फैसला लिया है।

इन देशों में इतनी है कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत

आपको बता दें कि जहां भारत में निजी अस्पतालों को कोविशील्ड की प्रति डोज 600 रुपये में मिलेगी। भारत के बाहर जिन देशों में कोविशील्ड भेजी जा रही है वहां पर भारत की तुलना में कोविशील्ड की प्रति डोज की कीमत बहुत कम है।

यह भी पढ़ें :- Covishield और Covaxin लगवाने के नियमों में अंतर, जानिए सिर्फ कोवैक्सीन के साथ ही क्यों भरना पड़ता है कंसेंट फॉर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में कोविशील्ड की एक डोज की कीमत 8 अमरीकी डॉलर से अधिक (600 रुपये) है, जबकि सऊदी अरब में 5.25 यूएस डॉलर (393 रुपये), दक्षिण अफ्रीका में 5.25 यूएस डॉलर (393 रुपये), अमरीका में 4 यूएस डॉलर (300 रुपये), बांग्लादेश में 4 यूएस डॉलर (300 रुपये), ब्राजील में 3.15 यूएस डॉलर (236 रुपये), ब्रिटेन में 3 यूएस डॉलर (225 रुपये) और यूरोप में 2.15 से 3.50 यूएस डॉलर (160-262 रुपये) है।